कैसे इस्तेमाल करें
वीडियो किस बारे में है, सीधे शब्दों में लिखें। तुलना वाला वीडियो है तो दूसरी चीज़ भी लिखें। पसंद का टाइटल चुनें और अपने हिसाब से बदलें — ये शुरुआत हैं, फाइनल टाइटल नहीं।
अच्छा टाइटल कैसा हो
- दर्शक को क्या मिलेगा, ये बताएँ। "बिना ग्राइंडर के सॉफ्ट इडली" बेहतर है "मेरा इडली एक्सपेरिमेंट" से।
- मुख्य फ्रेज़ शुरुआत में। मोबाइल पर लगभग 60 अक्षर ही दिखते हैं।
- जो वादा करें, वो पूरा करें। गुमराह करने वाले टाइटल से रिटेंशन गिरता है।
48 घंटे बाद CTR कम हो तो दूसरा टाइटल आज़माएँ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
टाइटल कितना लंबा हो?
100 अक्षर तक चलते हैं, पर ज़रूरी शब्द पहले 60 में रखें।
हिंग्लिश में टाइटल लिखें?
अगर आपके दर्शक ऐसे ही सर्च करते हैं, तो हाँ।
कैपिटल लेटर्स?
पूरा टाइटल कैपिटल में स्पैम जैसा लगता है।